राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार तीन जून की शाम पांच बजे उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग में कैबिनेट की बैठक होगी।
करीब दो सप्ताह बाद हो रही कैबिनेट की बैठक में डेढ़ दर्जन प्रस्ताव स्वीकृत होने की उम्मीद है। बैठक में परिवहन, खाद्य एवं रसद, कृषि, सिंचाई, न्याय, आबकारी, स्टांप आदि विभागों के प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। इससे पहले कैबिनेट की बैठक 18 मई को हुई थी।
