डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर E-85 फ्यूल को लॉन्च कर दिया है।
यह एक उच्च एथनाल मिश्रण है, जिसे ‘फ्लेक्स फ्यूल’ गाड़ियों के लिए डिजाइन किया गया है। यह सामान्य पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये सस्ता मिलेगा।
48 पेट्रोल पंप पर हुई शुरुआत
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर इस ईंधन को लॉन्च किया। इसकी शुरुआत देशभर के 48 पंपों से होगी।
