उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के लोगों के नाम पत्र ‘ योगी की पाती ‘ लिखा है। उन्होंने इस पत्र में लोगों से कहा है कि जैव विविधता के संरक्षण का प्रयास जन भागीदारी बढ़ने पर ही सफल होगा। उन्होंने कहा है कि प्रकृति से विमुख होकर आधुनिक बनना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा है कि प्रकृति के बीच सिर्फ पर्यटक बनकर नहीं बल्कि जिज्ञासु विद्यार्थी बनकर जाएं। उन्होंने यूपी सरकार के प्रकृति संरक्षण के प्रयासों का जिक्र करते हुए बताया है कि, घास के मैदानों में अत्यंत दुर्लभ जर्डन्स बैबलर पक्षी वर्षों बाद दिखाई दिया। दुधवा टाइगर रिजर्व में पेंटेड कीलबैंक नाम के दुर्लभ सर्प की मौजूदगी 117 वर्ष बाद दर्ज की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर ‘योगी की पाती’ पोस्ट की है। उन्होंने इस पत्र में लिखा है- ‘मेरे सम्मानित प्रदेश वासियो, सनातन संस्कृति में प्रकृति के प्रत्येक जीव को सृष्टि का अभिन्न अंग माना गया है। जैव विविधता के संरक्षण का प्रयास तभी सफल होगा, जब जन भागीदारी बढ़ेगी।
‘
