
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश के साथ लगते देश के छह हजार किलोमीटर लंबे बॉर्डर इलाके को एकदम अभेद किले जैसा बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ‘ स्मार्ट बॉर्डर ‘ नाम के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जिसके बाद अगले एक साल में भारत से लगती पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमाओं के इलाको में मजबूत सुरक्षा घेरा बनाते हुए यह एकदम अभेद हो जाएंगे।
