उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है. बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद मजदूर मलबे में दब गए. हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत हुई है, जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव कार्य जारी है.
