#BREAKING : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव, प्रभु शंकर ने कहानि मैंने सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा प्राप्त किया है। लेकिन वापस आने के बाद राज्यपाल ही इसे स्वीकार करेंगे। बताया जाता है कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मध्य प्रदे के नागदा स्थित अपने गृह नगर गए हुए हैं। इससे पहले, सिद्धारमैया ने अपने आवास पर जलपान के दौरान हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले न अवगत कराया था। कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार डीके शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे।