लखनऊ: विकास नगर, लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राष्ट्र रक्षा वाहिनी आगे आई है। संगठन द्वारा आपदा के शिकार हुए ५०० (500) से अधिक पीड़ित परिवारों को दैनिक उपयोग के लिए बर्तन वितरित किए गए। इस राहत कार्य का मुख्य उद्देश्य संकट की इस घड़ी में बेघर हुए लोगों को संबल प्रदान करना था। इस सेवा कार्य को राष्ट्र रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अभिजीत विसेन जी के नेतृत्व में संपन्न किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ राष्ट्र रक्षा वाहिनी संगठन का पूरा परिवार सम्मिलित हुआ। जिसमे मुख्य पदाधिकारी श्री सुबोध श्रीवास्तव जी (प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा), श्री रवि मौर्य जी (प्रदेश महासचिव, युवा मोर्चा), आनंद रावत जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा), मुकेश पाठक जी (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा), अखंड प्रताप सिंह (जिला महामंत्री युवामोर्चा ), अंकुर पाण्डेय आदि ने भरपूर सहयोग किया.
अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए पूरी राष्ट्र रक्षा वाहिनी टीम ने तत्परता से काम किया और हर प्रभावित परिवार तक सीधे सहायता पहुंचाई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत जी ने कहा कि संगठन सदैव समाज के गरीब और पीड़ित वर्ग के साथ खड़ा है और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।
