लखनऊ!!विश्वस्त सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में 50% से अधिक विधायकों का टिकट काटकर अपने मूल कैडर को प्रत्याशी बनाएगी, क्योंकि पिछले दो चुनावों में विभिन्न पार्टियों से आए लोगों को भाजपा ने विधानसभा या विधानपरिषद का टिकट दे दी जिससे मूल कैडर बहुत ही नाराज है..
तमाम आयोग और निगम खाली पड़ी है उसमें भी मूल कैडरों को जगह नहीं दिया जा रहा जिससे आज की तारीख में बहुत ही अंदर से असंतोष पनप रहा है जिसको समय रहते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों द्वारा संभाला जा रहा है और मूल कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया जा रहा है कि इस बार 2027 के चुनाव में बाहर से आए हुए अधिकांश विधायकों को टिकट न देकर मूल कार्यकर्त्ता को दिया जायेगा..
और इस बार 350 सीट जितने का लक्ष्य लेकर भाजपा अपना मूल कैडर लेकर मैदान में उतर चुकी है. विधान परिषद् में भी बाहरी को टिकट नहीं मिलेगा.
