बिजली विभाग ने सरकार के नाक में किया दम
लखनऊ!!उत्तर प्रदेश में पहले ही आम उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर रुला रहा, अब इतनी भीषण गर्मी में बिजली कटौती से गरीब, किसान व मध्य्म वर्ग ज्यादा परेशान है.. सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक संदीप सिंह ने सरकार से अपील किया कि तत्काल बिजली व्यवस्था सुधारा जाए.. आम लोगों का जीना कठिन हो गया है. बिजली कटौती को लेकर जनता में भारी नाराजगी है और लोग विभिन्न माध्यमों से अपना आक्रोश भी जाहिर कर रहे है…
संदीप सिंह ने कहा कि लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए.

