
देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. झुलसाने वाली धूप और भीषण लू के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. इसी बीच सोशल मीडिया और इंटरनेट पर एक सवाल सबसे ज्यादा तैर रहा है- क्या कल स्कूल बंद हैं? दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर छात्र और अभिभावक लगातार अपडेट तलाश रहे हैं.
बढ़ती तपिश को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने बड़ा फैसला लेते हुए समर वेकेशन को लेकर नए आदेश जारी कर दिए हैं. कुछ राज्यों में जहां पहले से ही गर्मियां की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, वहीं कई जिलों में जिला प्रशासन ने बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है. हर साल की तरह इस बार भी मई-जून में बच्चों को राहत देने के लिए शिक्षा विभागों ने कमर कस ली है. जानिए दिल्ली, नोएडा, पटना और जयपुर आदि में कल स्कूल खुले हैं या बंद.
